फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   order to stop salary of 80 employee

16 सचिवों को प्रतिकूल प्रवृष्टि, पीडी, बीडीओ समेत 80 कर्मियों का रोका वेतन

Mon, 05 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
order to stop salary of 80 employee
16 सचिवों को प्रतिकूल प्रवृष्टि, पीडी, बीडीओ समेत 80 कर्मियों का रोका वेतन
विज्ञापन

- चार वित्तीय वर्षों के 146 प्रधानमंत्री आवासों का नहीं हुआ निर्माण
- लाभार्थियों को दी गई अंतिम चेतावनी नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चार वित्तीय वर्षों के 146 प्रधानमंत्री आवासों के लाभार्थियों ने अब तक आवास नहीं बनवाया। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए 16 सचिवों को प्रतिकूल प्रवृष्टि दिए जाने का निर्देश दिया है। जबकि डीआरडीए के परियोजना निदेशक, पांच बीडीओ समेत 80 कर्मचारियों का जून माह का वेतन रोक दिया। इसको लेकर ग्राम्य विकास विभाग में खलबली मच गई है।
वित्तीय वर्ष 2016-17 के 32 आवास, वर्ष 2017-18 के 30 आवास, वर्ष 2018-19 के नौ आवास और वर्ष 2019-20 के 75 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। बीडीओ की ओर से बार-बार लाभार्थियों को नोटिस जारी की गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें चार वित्तीय वर्षों के 146 आवासों का निर्माण नहीं कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई। सीडीओ अतुल मिश्र ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुश्रवण में शिथिलता बरतने के मामले में 16 सचिवों को प्रतिकूल प्रवृष्टि दिए जाने का निर्देश दिया। जबकि पीडी व पांच बीडीओ व सभी पटल सहायकों समेत 80 कर्मचारियों का जून माह का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने बताया कि लाभार्थियों को अंतिम नोटिस जारी की गई है। आवास निर्माण नहीं कराने की दशा में जारी दो किस्त की धनराशि वापस कर दें, अन्यथा लाभार्थियों से भू-राजस्व की भांति वसूली कराई जाएगी। बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि लाभार्थीवार आवासों की समीक्षा करके आगे की कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed