{"_id":"6155f0a78ebc3ea78043adde","slug":"open-meeting-will-be-held-in-villages-khalilabad-news-gkp4112349171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक होगी
स्वच्छता एवं पेयजल, एसएलडब्ल्यूएम, जल जीवन मिशन पर चर्चा की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। शासन की ओर से दो अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पंचायत निदेशक व अपर मुख्य सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन ने डीएम को पत्र लिखकर दिशा निर्देश दिए हैं। इसी क्रम डीएम ने सभी बीडीओ को पत्र जारी किया है। बृहस्पतिवार को सेमरियावां बीडीओ ने समी ग्राम पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर खुली बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
शासन के मुताबिक गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत में ग्राम स्वराज्य की स्थापना गांधी जी सोच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी क्रम में गांधी जयंती के मौके पर सभी ग्राम पंचायतों में सुबह दस बजे से बैठक की जानी है। इसके लिए ग्राम पंचायत को पूर्ण स्वच्छता और सैनिटाइज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में स्वच्छता सुनिश्चित करना सभी के कार्य का हिस्सा बने, इसपर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। स्वच्छता पेयजल के साथ-साथ सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट ( एसएलडब्ल्यू) पर चर्चा की जाएगी। जल जीवन मिशन के जन-आंदोलन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। इन गांवों में न्याय पंचायतवार 11 ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती है। बैठक को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।