फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   open jim for sportman

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में किसी भी गांव में नहीं खुला ओपन जिम

Sun, 04 Jun 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
open jim for sportman
सेमरियावां। शहरवासियों की तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों भी जिसमें कसरत करके सेहत को ठीक रखने की मंशा सेमरियावां ब्लॉक में बेकार साबित हो रही है। अधिकारी ओपन जिम बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे शासन की मंशा फ्लाॅप साबित हो रही है। अब तक ब्लॉक के किसी भी गांव में ओपन जिम बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। सरकार की ओर से लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 के सक्षम युवा के अंतर्गत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओपन जिम स्थापित किया जाना है। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव व युवा खेल कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित करने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। 30 नवंबर 2022 तक जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद ओपन जिम में अधिकारियों ने रुचि नहीं दिखाई। इससे मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मंशा थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेहत अच्छी रखने के लिए गांवों में ओपन जिम स्थापित कराए जाएं। ओपन जिम का निर्माण मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों से करना है। इसमें 14वें और 15वें वित्त आयोग से खर्च भी करना है। ओपन जिम में कसरत के सभी इंतजाम रहेंगे। इसके संचालन की जिम्मेदारी युवा कल्याण विभाग की होगी। बताया जाता है कि जिम में स्प्रिंग सेक्सन, डंबल, वेट लिफ्टिंग आदि की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास विभाग ओपन जिम बनाने के बाद युवा कल्याण विभाग को सौंप देगा। इसके बाद इसकी देखरेख युवक मंगल दलों के हाथ में दे दी जाएगी। युवा अबूजर चौधरी, संतोष प्रजापति, मोहम्मद सलमान, नसीम साहिल, अंजारूलहक आदि ने बताया कि ओपन जिम से लोगों को कसरत करने में आसानी होती, लेकिन सब बेकार साबित हो रहा है।

0000000
ओपन जिम के लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को इसके लिए दिशा निर्देश दिया गया है। इसकी प्रगति रिपोर्ट मांगी जाएगी। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विनोद मणि त्रिपाठी, बीडीओ, सेमरियावां
------------
सभी ग्राम पंचायतों में ओपन जिम बनाया जाना है। सेमरियावां ब्लाॅक के किसी गांव में ओपन जिम नहीं बन सका है। ग्राम पंचायतें रूचि नहीं दिखा रही है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।
-मुकेश कुमार गुप्ता, ब्लॉक युवा खेल कल्याण अधिकारी, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed