फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Online booking of Toria's minikit till 31st

Sant Kabir Nagar News: तोरिया के मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग 31 तक

Thu, 14 Aug 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 14 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Online booking of Toria's minikit till 31st
संतकबीरनगर। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य सहायतित निशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का भी मिनीकिट निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिनीकिट निशुल्क प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों 1 से 15 अगस्त तक दर्शन पोर्टल 2.0 पर ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू की गई है। यह पूरी उन्होंने बताया कि तोरिया बीज मिनीकिट की बुकिंग की समय-सीमा दिनांक 15 से 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को पॉस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज वितरित कराया जाएगा।इच्छुक कृषक निशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed