{"_id":"6057791d8ebc3e59096270b1","slug":"one-died-in-train-accident-khalilabad-news-gkp389245628","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की जान गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया बाजार के पीछे रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी साहबान पुत्र इदरीश 35 वर्ष शहर में एक टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। वह बरदहिया बाजार के पीछे रेलवे ट्रैक पर शौच के लिए गया हुआ था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और तलाशी में उसके जेब से आधार कार्ड मिला। जिसके बाद साहबान के परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर शहर के समय माता मंदिर के पास एक अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान इंद्रराज (55)निवासी हाडापार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।