{"_id":"68bdce9c67ef5a8f3e0e619b","slug":"one-accused-arrested-in-fake-passport-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138113-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फर्जी पासपोर्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फर्जी पासपोर्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 07 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई से जिले में ले आई। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और फर्जी पासपोर्ट के मामले में आरोपी चंदू पुत्र शंकर निवासी नेहरु चौक थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर वास्तविक नाम सुमंत पुत्र दुलारे निवासी शनिचरा पट्टी दूबे पोस्ट ददरी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।
उक्त आरोपी छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मुंबई पर ट्रेस किया गया। उसी दौरान मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उसके संबंध में एसपी संदीप कुमार मीना को सूचना दी। इस सूचना के बाद थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तैनात एसआई अनिल कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मुंबई पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मुंबई से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर कोतवाली खलीलाबाद लेकर आई। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
यह है पूरा मामला
जिले में फर्जी पासपोर्ट का मामला प्रकाश में आने के बाद तत्कालीन एसपी सत्यजीत गुप्ता ने सीओ अंशुमान मिश्रा से जांच कराई। जांच में 101 पासपोर्ट के सत्यापन में हेराफेरी का मामला उजागर हुआ। एसपी के निर्देश के बाद पासपोर्ट सेल के आरोपी दारोगा कामेश्वर मिश्र, एलआईयू के मुख्य आरक्षी मनोज पटेल और बिचौलिए वीरेंद्र यादव के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार और जालसाजी आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस उसी दिन आरोपी मुख्य आरक्षी मनोज पटेल और बिचौलिए वीरेंद्र को जेल भेज दिया था।
विवेचना के दौरान 11 लोगों के विदेश जाने की हुई थी पुष्टि
पुलिस विवेचना के दौरान 11 लोगों के विदेश जाने की पुष्टि हुई थी। उनके खिलाफ अप्रवासन ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। जैसे-जैसे लोग विदेश से वापस आ रहे हैं, एयरपोर्ट अथॉरिटी उन्हें अपने कस्टडी में लेकर पुलिस को सूचित कर रही है।