फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Once again, 11 villages will face a crisis due to the waters of Bakhira Lake.

Sant Kabir Nagar News: इस बार भी बखिरा झील के पानी से त्रासदी झेलेंगे 11 गांव

Mon, 13 Jul 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Once again, 11 villages will face a crisis due to the waters of Bakhira Lake.
ब​खिरा इलाके में धान की रोपाई करते किसान। संवाद
मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र के 11 गांव इस बार फिर बखिरा झील के पानी से परेशानी झेलेंगे। चोरमा नाले पर रेगुलेटर निर्माण की अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। वहीं बरसात शुरू हो गई है, धीरे-धीरे राप्ती नदी का पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बखिरा झील के पानी से बरसात में जहां कई गांवों में पानी से भर जाता है, वहीं सैकड़ों एकड़ फसल भी बर्बाद होती है। इन गांव व फसल को बचाने के लिए लंबे समय से गोरखपुर-संतकबीरनगर सीमा पर स्थित चोरमा नाले पर रेगुलेटर लगाने की मांग चल रही है।
विज्ञापन

विधायक अनिल त्रिपाठी ने इस मामले को शासन तक उठाया। वर्ष 2023-24 में गंडक बाढ़ खंड गोरखपुर द्वारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। इस परियोजना पर कुल 7586.73 लाख रुपये खर्च होंगे। सहजनवा के डुमरिया बाबू तटबंध पर चोरमा नाले पर रेगुलेटर व पंपिंग स्टेशन का निर्माण होगा। इससे बखिरा झील से भरने वाले पानी को निकाल कर राप्ती में गिराया जा सकता है, लेकिन इस परियोजना को स्वीकृत नहीं मिली है। इसके कारण एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान निरंजन विश्वकर्मा दीपचंद साहनी हरिश्चंद्र यादव राजीव यादव जगदंबा तिवारी अवनींद्र नाथ त्रिपाठी आदि का कहना है कि बखिरा झील के पानी से प्रतिवर्ष फसल बर्बाद होती है। गगनई राव, गगनई बाबू धौरापार भरवलिया पांडेय बौधरा मेहावर पचनेउरी धनेज बरईपुर नहुनी घूरापाली आदि गांव झील के पानी से प्रभावित होते हैं।
---------------------------
बखिरा झील के पानी से फसलों का नुकसान होता आ रहा है। चोरमा में रेगुलेटर से इस समस्या का समाधान होगा।
-सूरज तिवारी, छपिया अंगद


-----------
चोरमा रेगुलेटर के लिए कई बार आंदोलन हो चुका है। इससे सैकड़ों एकड़ फसल प्रतिवर्ष बर्बाद होती है। शासन, प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।
-संदीप सिंह, नौगो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed