फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On the instructions of the DM, the revenue team measured the land.

Sant Kabir Nagar News: डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने की भूमि की पैमाइश

Tue, 17 Feb 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
On the instructions of the DM, the revenue team measured the land.
मगहर में चकरिया ताल में भूमि की पैमाइश करती राजस्व टीम-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। क्षेत्र के चकरिया ताल में उपजा भूमि विवाद कम नहीं हो रहा है। बैनामा कहीं और कब्जा कहीं का आरोप लगाकर काश्तकार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिनके निर्देश पर राजस्व टीम द्वारा मंगलवार को पैमाइश कर निशानदेही की। इसके बाद कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
मगहर के शेरपुर चकरिया निवासी एहसानुल्लाह, इरशाद अहमद, निसार अहमद पुत्रगण स्वर्गीय शमशुद्दीन आदि ने जिलाधिकारी को उनकी जमीन पर कब्जा किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। उसमें लिखा था कि प्रॉपर्टी डीलरों के द्वारा कुछ लोगों को गुमराह करके गाटा संख्या 726 में जमीन का बैनामा करवाया गया है। उक्त गाटा में कब्जा न देकर दूसरे गाटा संख्या 735 में कब्जा दिया जा रहा है। जिसे लेकर विवाद उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

यह मामला प्रकाश में आने के बाद राजस्व विभाग व आरबीओ के अधिकारियों ने इसका पूर्व में स्थलीय निरीक्षण कर उक्त स्थान पर निर्माण कार्य करा रहे लोगों को कार्य रोकने के लिए मौखिक रूप से निर्देश दिया गया था। परंतु प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा जबरिया जमीन पर निर्माण कार्य कराकर कब्जा करवाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल अमित सिंह व राजेश कुमार ने मंगलवार को उक्त भूमि पर पहुंचकर गाटा संख्या 735 की पैमाइश की और आरोप की सत्यता जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल अमित सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शिकायतकर्ता काश्तकार के द्वारा बताई गई भूमि की पैमाइश की गई है, जिनके द्वारा बैनामा कराया गया है उनके बैनामा सूद पेपर मांगा गया है। साथ ही उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed