फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old man dies after being hit by Bolero

Sant Kabir Nagar News: बोलेरो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Thu, 20 Jun 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by Bolero
- मेंहदावल क्षेत्र के बैरियहवा गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

मेंहदावल । क्षेत्र के एक गांव में बोलेरो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना मेंहदावल क्षेत्र के बैरियहवां गांव में दोपहर तीन बजे के करीब हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मेंहदावल बैरियहवा गांव निवासी रामसुमेर निषाद (66) अपने घर के सामने दोपहर तीन बजे के करीब चारपाई पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक बोलेरो चालक ने वाहन को पीछे किया। जिससे वह चारपाई सहित वाहन के चपेट में आ गए। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन यदि मामले में कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed