{"_id":"694597737d5c6786d70a8d8d","slug":"officials-rushed-to-the-streets-late-at-night-and-distributed-blankets-to-the-homeless-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-143063-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: देर रात सड़कों पर दौड़े अधिकारी, निराश्रितों में वितरित किए कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: देर रात सड़कों पर दौड़े अधिकारी, निराश्रितों में वितरित किए कंबल
Fri, 19 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा में ठहरे लोगाें से जानकारी लेते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। कोहरा और कड़ाके की ठंड को देखते हुए देर रात डीएम आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी सड़कों पर निकले और जायजा लिया। इस दौरान डीएम ठंड से बचाव के मद्देनजर रैन बसेरा व अलाव आदि का निरीक्षण किया। जो भी लोग जरूरतमंद दिखे, उन्हें कंबल उपलब्ध कराया।
डीएम आलोक कुमार ने रेलवे स्टेशन खलीलाबाद स्थित रैन बसेरा में प्रवास कर रहे यात्रियों सें वार्ता कर सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केयर टेकर से जानकारी लेते हुए रजिस्टर चेक किया। केयर टेकर को निर्देश दिए कि रैन बसेरा में रहने वाले सभी प्रवासियों का विवरण सत्यापन के साथ रजिस्टर में दर्ज किया जाना सुनिश्चित करें। रात्रि भ्रमण के दौरान डीएम ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पैदल भ्रमण कर जरूरतमंदों व यात्रियों में कंबल वितरित किया। इसी क्रम में डीएम ने बंजरिया रोड पर स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया तथा मेंहदावल बाईपास पर अलाव की व्यवस्था देखी। वहां रुके हुए यात्रियों से वार्ता कर हाल-चाल जानते हुए ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। डीएम ने पर्याप्त संख्या में अलाव जलाने के लिए नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि देर रात्रि के समय खुले आसमान के नीचे कोई आम जनमानस न रहें, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए।
भ्रमण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश, एसडीएम सदर अरुण कुमार, ईओ खलीलाबाद अवधेश भारती, ओएसडी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।