{"_id":"63e697ce36c943dda008a479","slug":"officers-did-not-reach-on-time-complainant-returned-home-khalilabad-news-c-7-1-49592-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: समय से नहीं पहुंचे अधिकारी, घर लौट गए फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: समय से नहीं पहुंचे अधिकारी, घर लौट गए फरियादी
विज्ञापन
विकास खंड हैसर बाजार के कर्मा गांव चौपाल लगा कर लोगों की समस्या सुनते अधिकारी।संवाद
चौपाल का आयोजन, भगौतीपुर में ग्रामीणों ने कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाकर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में लगने वाला चौपाल अधिकारियों के समय से नहीं पहुंचने से बेमतलब साबित हो रहा है। हैंसर बाजार के दो ग्राम पंचायतों में लगे चौपाल में अधिकारियों के पहुंचने में हुई देरी की वजह से आधे से अधिक फरियादी घर लौट गए। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में आवास कीत्रता की जांच में मनमानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
धनघटा संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत चपरा पूर्वी में ग्राम चौपाल लगाकर ब्लॉक के अधिकारी शुक्रवार को समस्याओं से रूबरू होंगे। इसकी जानकारी होने पर तमाम लोग सुबह 11: 00 बजे पंचायत भवन में पहुंच गए। रामसूरत आवास के लिए प्रार्थनापत्र लेकर खड़े थे। मीना देवी पेंशन पाने के लिए प्रार्थनापत्र देने के लिए अधिकारियों के आने का इंतजार कर रही थी। दोपहर एक बजे के करीब ग्राम पंचायत अधिकारी मेघनाथ चौधरी पहुंचे तो आधे से अधिक फरियादी अपने घरों को लौट चुके थे।
ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक में कोई अधिकारी नहीं है, इस कारण चौपाल में आने में विलंब हुआ। उसके बाद चाय पानी का दौर शुरू हुआ ग्राम चौपाल की समाप्ति हो गई। ग्राम पंचायत कर्मा में आयोजित चौपाल में प्रभारी खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने में भी विलंब होने के कारण चौपाल का औपचारिकता ही केवल पूर्ण हो सका।
विज्ञापन
ग्रामीण अब्दुल रजा, मुमताज, हीरालाल, रामकेवल आदि का कहना था कि ग्राम पंचायत मैं चौपाल लगाकर अधिकारी समस्या को सुनेंगे और उसका निदान करेंगे, इस बात की जानकारी जब हुई तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मगर ग्राम पंचायत में लगाने वाला चौपाल इतना जल्द औपचारिकता बनकर रह जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। उधर, प्रभारी बीडीओ अशोक कुमार गुप्ता ने चपरा पूर्वी और कर्मा में आयोजित चौपाल में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना गया। उसका निस्तारण की जल्द किया जाएगा।
नाथनगर ब्लॉक के एडीओ पंचायत आनंंद मोहन वर्मा ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगौतीपुर और मानपुर में चौपाल लगाया। भगौतीपुर की रहने वाली संगीता, आजम, फिरोज, काजू यादव, कलावती देवी, इलताफ हुसैन, घनश्याम, राजिया खातून, क्रांति, इलियास आदि ने बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास पात्रता सूची में था, लेकिन बगैर जांच किए ही करीब 20 दिनों पहले नाम काट दिया गया, जबकि वह लोग झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। ब्लॉक कर्मियों पर मनमानी कार्यशैली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
रोसया बाजार संवाद के अनुसार पौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसहर, धौरहरा और चंदौलीमाफी में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामला उठाया। एडीओ पंचायत ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत दलसिगार यादव, रमाकांत, बृजेश यादव, अलाउद्दीन, तकनीकी सहायक ज्ञानचंद वर्मा, उदय राज अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
सेमरियावां संवाद के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के कोइलसा व मूड़ाडीहा खुर्द गांव में शुक्रवार को ग्राम पंचायत चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास, विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन , शौचालय, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को बताया। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने गांव वालों की समस्याएं सुनीं। गांव वालों की समस्यायों का समाधान का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत कार्यालय में पंचायत सहायक के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की जानकारी दी। एडीओ पंचायत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।