{"_id":"6734e7fef9790f642e0ed12e","slug":"obstacles-removed-construction-work-on-bheli-mandi-to-bardahiya-road-started-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-123774-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दूर हुई बाधा, भेली मंडी से बरदहिया सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दूर हुई बाधा, भेली मंडी से बरदहिया सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
शहर के भेली मंडी से बरदहिया जाने वाली सड़क बन रही है।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के भेली मंडी से बरदहिया जाने वाला मार्ग का निर्माण बजट के अभाव में आठ माह से रुका रहा, लेकिन अब बजट मिल गया है। इससे सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क को आरसीसी बनाया जा रहा है, जिससे अब इस मार्ग पर लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा और आस पास के लोगों परेशानी से निजता मिलेगी।
नगर पालिका प्रशासन ने एक साल पहले आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक अंडरग्राउंड नाला का निर्माण कराया। इस दौरान सड़क तोड़ दी गई थी। बाद में आजाद चौक से भेली मंडी तक सड़क का निर्माण कराया गया। इसके आगे बरदहिया बाजार तक की सड़क को बजट का अभाव बताकर अधूरा छोड़ दिया था। इसके कारण इस मार्ग से आने- जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही आसपास के लोगों के घरों व दुकानों में धूल उड़कर जाने से लोग परेशानी झेल रहे थे।
अब सड़क के निर्माण के लिए करीब 40 लाख रुपये मिल गए हैं, इसके साथ ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
इससे लोग खुश नजर आ रहे हैं। इस क्षेत्र के निवासी अमित कुमार, पवन कुमार आदि ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ो