{"_id":"66fd907a355af554e1047881","slug":"oath-administered-on-unity-integrity-and-non-violence-of-the-country-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121654-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: देश की एकता, अखंडता और अहिंसा की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: देश की एकता, अखंडता और अहिंसा की दिलाई शपथ
Wed, 02 Oct 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
- जनपद में जगह-जगह महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री मनाई गई जयंती
संतकबीरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही स्वच्छता का संकल्प लिया गया। कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने झंडारोहण किया। अधिकारी, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों और छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता व अहिंसा की शपथ दिलाई गई।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि इन महापुरूषों के सिद्धांतों एवं आदर्शों के व्यावहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, अपर एसडीएम अरुण वर्मा, एसडीएम संजीव राय, डिप्टी कलक्टर कलक्ट्रेट डॉ. सुनील कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।
डीएम ने मगहर महोत्सव आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में अपर जिलाधिकारी सहित प्रदीप त्रिपाठी, रंजीत गुप्ता, कृष्णा एवं अभिनव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने आजाद चौक और आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी तरह से जिला अस्पताल में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरित किया गया। जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष बलिराम यादव ने ध्वजारोजण किया।
विज्ञापन
रोसयाबाजार : ब्लाॅक परिसर पौली में जिलाध्यक्ष प्रमुख संघ राम मिलन यादव, पौली चौकी पर चौकी जयप्रकाश कुशवाहा, शिवबखरी में सुनील सिंह सहित क्षेत्र मे कई प्रतिष्ठानों पर लोगों ने झंडारोहण किया। इस मौके पर बीडीओ अर्जित प्रकाश, एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव, रामबिलास, विनय कुमार, विश्वविजय, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
धनघटा : ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश उनके आजादी के प्रति समर्पण के लिए याद रखता है। इस मौके पर बीडीओ विवेकानंद मिश्र, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन, एपीओ मेराजुल हक, दिलीप कुमार, बृजेश उर्फ भोलू यादव, टीए फूल चन्द्र यादव, जयंत आदि मौजूद रहे।
सेमरियावां : सेमरियावां, बाघनगर, उशरा शहीद, कानपारा, दुधारा, परसा सेख, तिल्जा, बजहरा, पैली, उमीला, बूधा और सालेहपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जफीर अली, अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार अनिल, फूल चंद, बैरागी, शमीम अहमद, असरारुल हक, राम निहोर, शमा अजीज आदि मौजूद रहे।
बेलहर : ब्लॉक मुख्यालय बेलहर कला परसिर में खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा और एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने ध्वजारोहण किया। श्रीराम नरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामवापुर सरकारी मोहन धनसीरा महाविद्यालय जंगल बेलहर में समेत सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ।
बखिरा : गांधी जयंती पर चेयरमैन आमिर अंसारी ने झंडारोहण किया। इसके बाद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्मशान स्थल पर अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश व चैयरमैन आमिर अंसारी व सभासदों ने झाड़ू लगाकर नगर पंचायत के समस्त नागरिकों को नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभासद धर्मेंद्र कुमार उर्फ काका, आशुतोष पंकज, गौतम समेत अन्य लोग रहे।