{"_id":"5c48abb1bdec227d9070b690","slug":"now-it-is-difficult-to-get-a-man-like-netaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नेताजी जैसे शख्सयित मिलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नेताजी जैसे शख्सयित मिलना मुश्किल
Wed, 23 Jan 2019 11:30 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
अब नेताजी जैसे शख्सयित मिलना मुश्किल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका की चर्चा की गई।
प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने बुधवार को विकास भवन सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष साधू शरन ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। नेताजी जैसी शख्सियत अब देश को मिलना मुश्किल है। रमेश कुमार ने कहा कि नेताजी ही मात्र ऐसे नेता थे, जिन्हें देश ने नेता माना। गोष्ठी में रामनिवास शर्मा, अब्दुल हसन, सर्वेश कुमार, ईश्वर चंद तिवारी, राधेश्याम तिवारी मौजूद रहे। कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गुलामी की जंजीरों को काटने और देश को आजाद कराने के लिए नेताजी सुभाष चंद बोस का जन्म हुआ। इस दौरान शैलेष श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, विवेक यदुवंशी, आदि मौजूद रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नेताजी की जयंती पर जनता वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को नेताजी के संघर्षों के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि नेताजी ने आजादी दिलाने के लिए आईसीएस जैसी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी छोड़ दिया था। इस अवसर पर शैलेष पांडेय, अजय तिवारी, रेनू पांडेय, अंकिता त्रिपाठी, अल्तार्फरहमान, सुरेंद्र शुक्ल, जय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।