{"_id":"62d5b14560a3603c1a797553","slug":"notice-to-49-schools-recognition-may-be-canceled-khalilabad-news-gkp444144875","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 विद्यालयों को नोटिस, रद्द हो सकती है मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 विद्यालयों को नोटिस, रद्द हो सकती है मान्यता
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों ने वेबसाइट व वेबपेज बनाने में बरती लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट व वेबपेज बनना था। जिले के 280 विद्यालयों में 231 ने इस कार्य को पूरा किया। 49 विद्यालयों ने अपनी सूचना नहीं दी। इस पर शासन ने नाराजगी जताई है। इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर 19 जुलाई तक सूचना न देने पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की 100 दिवस की कार्ययोजना में आच्छादित विद्यालय के वेबपेज एवं वेबसाइट से संबंधित सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 14 जुलाई तक भेजी जानी थी। जिले के 280 विद्यालयों में 231 ने वेबसाइट व वेबपेज बनने की सूचना अपलोड कर दी।
इसके साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रतिदिन डीआईओएस कार्यालय से फोन पर वेबसाइट व वेबपेज बनाने की अपील की जा रही थी। इसके बावजूद जिले के 49 विद्यालयों ने वेबसाइट व वेबपेज की सूचना अपलोड नहीं की।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि 19 जुलाई की शाम पांच बजे तक अगर यह विद्यालय वेबसाइट व वेबपेज बनाकर उसकी सूचना अपलोड नहीं करते हैं तो इनकी मान्यता रद्द करने की पत्रावली माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी। वहां से निर्देश मिलने के बाद इन विद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।