{"_id":"6568e06bfafc6ee042023b62","slug":"notice-for-royalt-to-minnig-contractor-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6200-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बालू खनन में राॅयल्टी न जमा करने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बालू खनन में राॅयल्टी न जमा करने पर नोटिस
Fri, 01 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
एक माह में 82 लाख के करीब राॅयल्टी न जमा करने पर हो जाएगा पट्टा निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बालू खनन में गोंडा की एक फर्म ने राॅयल्टी जमा नहीं की है। डीएम ने इस फर्म को नोटिस जारी किया है। एक माह में विभिन्न मदों की करीब 82 लाख राॅयल्टी जमा न करने पर पट्टा निरस्त करने की चेतावनी के साथ ही वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि छपरा मगर्वी बालू खनन में पट्टा हुआ था। इसमें गोंडा की फर्म एआर मीटो मिनरल्स के अहमद ने पट्टा लिया था। राॅयल्टी मद में कुल धनराशि तीन करोड़ पचास लाख उन्यासी हजार एक सौ साठ रुपये जमा की थी। लेकिन, तीन करोड़ छह लाख इकसठ हजार रुपये ही जमा हुए। बाकी चौवालीस लाख सात हजार दौ सौ बत्तीस रुपये जमा नहीं किए गए।
इसी तरह से डीएमएफ में पैतीस लाख सात हजार नौ सौ चौबीस रुपये जमा करना था। उसमें दो लाख तिरालीस हजार रुपये जमा किए। 32 लाख चौसठ हजार पांच सौ चार रुपये जमा नहीं किए। इसी क्रम में टीसीएस की देय धनराशि सात लाख एक हजार पांच सौ चौरासी में मात्र अड़तालीस हजार छह सौ चौरासी जमा किए। अवशेष छह लाख बावन हजार नौ सौ रुपये जमा नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि बकाया धनराशि ब्याज सहित जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद भी धनराशि जमा नहीं हुई तो फर्म को काली सूची में डालते हुए बकाया धनराशि को प्रतिभूति की धनराशि से समायोजन करते हुए अवशेष धनराशि का वसूली प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।