फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   not action in scam

हैंडपंप रिबोर में अनियमितता के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
not action in scam
हैंडपंप रिबोर में अनियमितता के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ओबैदुल्लाह ने कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत उंचहराकला में हैंडपंप रिबोर में अनियमितता उजागर होने के एक माह बाद भी कोई कार्रवाई नही हो सकी है। शिकायत कर्ता ने डीएम से अनियमितता की रकम की रिकवरी किए जाने की मांग की है।

उंचहराकला गांव के ओबैदुल्लाह ने ऑनलाइन शिकायत कर आरोप लगाया कि गांव के प्रधान व सचिव हैंडपंप रिबोर में अनियमितता बरत कर सरकारी धन हड़प लिए हैं। 13 सितंबर को शिकायत की जांच तत्कालीन एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने की। एडीओ पंचायत ने 14 सितंबर को जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी। जांच में पाया गया कि गांव में रफीक के घर के दरवाजे पर हैंडपंप रिबोर व चबूतरा निर्माण कार्य हुआ है। रिबोर में दो अदद जीआई पाइप डाला गया है। इसी प्रकार बचनू, सबगतुल्लाह, माज अहमद के घर के दरवाजे पर भी एक-एक हैंडपंप रिबोर व चबूतरा निर्माण कार्य हुआ है। हैंडपंप रिबोर में दो अदद जीआई पाइप डाला गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम प्रधान व सचिव ने बताया कि 1,82,021 रुपये निकाले गए हैं। कुल छह हैंडपंप रिबोर होना था, जलभराव के कारण शेष हैंडपंप का रिबोर नहीं कराया जा सका है। जांच रिपोर्ट में तत्कालीन एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने कहा कि जो हैंडपंप रिबोर हुए हैं, वह मानक के अनुरूप नहीं है। जीआई पाइप पूरा नहीं बदला गया है। 16 सितंबर को डीपीआरओ ने डीएम को जांच आख्या प्रस्तुत की। डीपीआरओ ने तत्कालीन ग्राम सचिव आनंद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अवकाश के चलते कार्यालय बंद है। शनिवार को कार्यालय खुलने पर ही कुछ आगे की कार्रवाई बता पाएंगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले में लीपापोती कर रहे हैं। जांच में अनियमितता उजागर हुए एक माह हो गया, लेकिन अधिकारी कार्रवाई नही कर रहे हैं। यही नहीं इसके पहले गांव में खड़ंजा निर्माण के ईंट गुणवत्ता में कमी पाई गई। खराब गुणवत्ता की ईंट का मूल्यांकन कर रिकवरी की बात कही गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर से ऑनलाइन शिकायत की जाएगी। ताकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed