फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Non-industrial work being done on the land

Sant Kabir Nagar News: जमीन पर हो रहा गैर औद्योगिक कार्य, निरस्त कराएं आवंटन

Fri, 03 Mar 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Non-industrial work being done on the land
कलेक्ट्रेट में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक को संबोधित करते डीएम संदीप कुमार।संवाद
उद्यमियों की बैठक में जमीन और बिजली नहीं मिलने का उछला मुद्दा
विज्ञापन

फोटो के साथ---
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक की। उद्यमियों ने उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन और बिजली की समस्या उठाई। डीएम ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया।

उद्यमी अजीत ने कहा कि उन्हें होजरी उद्योग लगाना है। जमीन भी मिल गई है, लेकिन ढाई महीने से पोर्टल नहीं चल रहा है। उद्यमी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वह दो करोड़ का निवेश करेंगे। ऊनी कपड़े का उद्योग लगाएंगे, लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में उद्योग के नाम पर लोग जमीन आवंटित करा कर घर बना लिए हैं। ऐसे लोगों के जमीन का आवंटन रद्द कराकर नए उद्यमियों को आवंटित कराया जाए। व्यापारी श्रवण अग्रहरि ने कहा औद्योगिक क्षेत्र में तमाम ऐसे लोग हैं जो उद्योग लगाने की जगह जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा किए हुए हैं। पूर्व की बैठक में विधायक सदर ने भी यह मुद्दा उठाया था। ऐसे लोगों का आवंटन निरस्त कराया जाए। डीएम ने यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक से पूछा तो उन्होंने बताया कि 80 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उद्यमी नमन ने कहा कि बिजली की बड़ी समस्या है। दिन में दो बार ही यदि 15-15 मिनट के लिए बिजली चली जाती है तो उद्यमियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। विद्युत निगम के अधिकारी बताते हैं कि लाइन मरम्मत के लिए बजट नहीं है। कंडक्टर पुराना है। बारिश के समय जलभराव हो जाता है। जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ता है। जलनिकासी की समस्या भी गंभीर है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए। उद्यमी विनीत चड्ढा ने कहा कि नगर पालिका ने औद्योगिक क्षेत्र में पार्क की जमीन पर कूड़ा- कचरा रखा है। जिससे आस-पास के लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं। लैंडयूज की भी समस्या है। व्यापारी नेता अमित जैन ने कहा कि दस एकड़ की जगह यदि पांच एकड़ के लैंड बैंक की योजना बने तो अधिक सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि उनका संगठन 100 एकड़ के लैंडबैंक की योजना पर काम कर रहा है। 25 एकड़ जमीन की व्यवस्था भी हो चुकी है। बैंकों से संपर्क करके शिविर के माध्यम से उद्यमियों की बैंक संबंधी समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में पहल की गई है। छह मार्च को शिविर लगेगा। प्लेटेड फैक्ट्री की दिशा में काम किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा जाएगा। उन्हें प्रशिक्षण, कच्चा माल, मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही बाजार की व्यवस्था कराई जाएगी। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि जमीन की समस्या दूर करने के लिए मगहर स्थित बंद कताई मिल की जमीन को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जबकि उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि कि शासन का निर्देश है कि ग्राम समाज की जमीन को चिह्नित करके लैंड बैंक बनाया जाए। डीएम ने एडीएम को दिशा में प्रयास करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव और सीडीओ संतकुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed