{"_id":"66e9bc413fa2b67bc800b3d6","slug":"nomination-of-one-candidate-each-for-the-post-of-president-and-general-secretary-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120898-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक प्रत्याशी का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक प्रत्याशी का नामांकन
Tue, 17 Sep 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
- जनपद बार एसोसिएशन का एक अक्तूबर को होना है चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, महामंत्री पद के एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही अध्यक्ष, महामंत्री पद पर दो-दो व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष दो पद पर एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है। इस प्रकार कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। जिसमें दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने दी।
जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव एक अक्तूबर को होना है। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के प्रथम दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश तिवारी और महामंत्री पर जितेंद्र नाथ मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही अध्यक्ष पद पर मोहम्मद मोकर्रम व मोहमद असलम ने नामांकन दाखिल किया है।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम अंसारी, महामंत्री पद के लिए सुधीर कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश नारायण मिश्र, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए सुधीर कुमार ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है। नामांकन पत्र प्राप्त व दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष जुम्मन खां तथा सदस्य दिनेश चन्द्र राय मौजूद रहे।