{"_id":"6a5fb3236ec56274e101e2f3","slug":"noise-pollution-regulations-must-be-followed-while-playing-dj-music-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154147-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीजे बजाने में ध्वनि प्रदूषण नियमों का हो पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीजे बजाने में ध्वनि प्रदूषण नियमों का हो पालन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बखिरा चौकी परिसर में सोमवार की देर शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों तथा डीजे संचालकों से शासन की गाइडलाइन का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने की। उन्होंने श्रावण मास के दौरान निकलने वाली कांवड़ यात्रा और जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा की। थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बिना अनुमति डीजे का संचालन न किया जाए और ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मौजूद लोगों से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचने को कहा गया।
विज्ञापन
उन्हें भरोसा दिलाया कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद पुलिस शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।