{"_id":"5fea024a8ebc3e41a605cf28","slug":"nodal-officer-conduct-meeting-in-santkabirnagar-khalilabad-news-gkp378668991","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण : अनिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण : अनिल कुमार
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते नोड़ल अधिकारी।
- फोटो : KHALILABAD
किसानों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण : अनिल कुमार
- बोले- धान क्रय केंद्रों पर घटतौली मिली तो होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अपर मुख्य सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर घटतौली मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस वर्ष जनपद के 10309 कृषकों ने धान को क्रय केंद्रों पर बेचा गया है। 12 हजार कृषकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिले में 80 प्रतिशत कृषकों का भुगतान कर दिया गया है। नोडल अफसर ने कहा कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर बैनर लगा होना अनिवार्य है। जिस पर एमएसपी अंकित हो तथा केंद्रों पर बोरों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। किसी भी धान क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कोविड-19 की वैक्सीनेशन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। पशुओं को ठंड से बचाने और चारे की उपलब्धता का निर्देश दिया। वरासत/उत्तराधिकार प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों को निर्धारित समय में निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गोशाला का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने मगहर स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाने और स्वास्थ्य संबंधित देखरेख, टीकाकरण, चारे-पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र आदि मौजूद रहे।