फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No prisoner should be deprived of rights: ADJ

अधिकारों से वंचित न रहे कोई बंदी : एडीजे

Thu, 02 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
No prisoner should be deprived of rights: ADJ
संतकबीरनगर। जिला जज महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बात की। जिला कारागार में बंदीजनों के शिक्षा के लिए किए गए व्यवस्था का मुआयना करते हुए तैनात शिक्षकों से भी बातचीत किया। निर्देश दिया कि कोई भी बंदी अपने अधिकारों से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदीजनों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और शिकायत पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही ।
विज्ञापन

पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कोई बात अथवा तथ्य रखता है तो उसके समाधान का हर संभव प्रयास किया जाए। जिला कारागार के जेल पीएलवी पंकज गुप्ता एवं अमरजीत सिंह को निर्देशित किया कि प्रत्येक बंदीजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताएं तथा सहायतार्थ तत्पर रहें। इस दौरान में जिला कारागार के अधिकारियों के साथ जेल के पराविधिक स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed