{"_id":"6513212073afbe972805fdbd","slug":"no-matter-who-contests-the-elections-in-the-alliance-we-have-to-win-80-seats-om-prakash-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3457-2023-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: ओम प्रकाश बोले- गठबंधन में चाहे कोई भी चुनाव लड़े, हमें 80 सीटे जीतना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: ओम प्रकाश बोले- गठबंधन में चाहे कोई भी चुनाव लड़े, हमें 80 सीटे जीतना है
Wed, 27 Sep 2023 12:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:26 PM IST
सार
संसद सदस्य रमेश बिधूड़ी के लोकसभा में दिए गए विवादित बयान पर ओपी राजभर ने कहा कि हम ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करते हैं। लोग लोकसभा में आने से पहले संविधान की शपथ लेते हैं और संसद में आने के बाद संवैधानिक कर्तव्यों और मर्यादाओं को भूल जाते हैं।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब देश का चुनाव होता है तो जनता देश हित में और प्रदेश की जनता प्रदेश हित में वोट करती है। जब क्षेत्रीय और निकाय चुनाव होता है तो लोग उसे सेमीफाइनल बताते हैं। आज तक हम यह समझ नहीं पाए कि कौन सा चुनाव सेमीफाइनल होता है।
वे मंगलवार को शहर के एक होटल में पार्टी के संगठनात्मक बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन में चाहे कोई भी चुनाव लड़े, हमें 80 सीटें जीतनी है और हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बस्ती में हुए गैंगरेप के बाद दंपती की हत्या के मामले में ओपी राजभर ने कहा कि हम ऐसी घटना की निंदा करते हैं।
मुख्यमंत्री भी इस तरह की घटना की निंदा करते हैं, लेकिन विपक्ष के लोग मुख्यमंत्री के बयान का आलोचना कर रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों से बैठक कर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है और इन सब बातों पर फटकार भी लगाया है।
विज्ञापन
संसद सदस्य रमेश बिधूड़ी के लोकसभा में दिए गए विवादित बयान पर ओपी राजभर ने कहा कि हम ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करते हैं। लोग लोकसभा में आने से पहले संविधान की शपथ लेते हैं और संसद में आने के बाद संवैधानिक कर्तव्यों और मर्यादाओं को भूल जाते हैं। जिससे पूरे देश को शर्मसार होना पड़ता है। इस बात को लेकर उनके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष द्वारा कार्रवाई भी की गई है।

धनघटा क्षेत्र के हकीमपुर गांव में मंगलवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। जहां चार माह पहले युवक की हत्या हुई थी और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मई माह में हकीमपुर गांव निवासी जय सिंह पुत्र दुर्ग विजय 20 वर्ष की हत्या रामजंगला गांव के पास कुछ लोगों ने कर दी थी।
युवक की मौत से बौखलाएं गांव के लोग धनघटा चौक पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया था और इस मामले में गांव के कई लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था।
मंगलवार को हकीमपुर में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिन गांव लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम है। मुकदमे को वापस कराने की कोशिश करेंगे। जय सिंह के हत्या आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके लिए दमदारी से पैरवी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों के हित को ध्यान में रखकर केंद्र और प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है।