{"_id":"6621749884ea6507ef0f2be4","slug":"no-action-against-pathology-centers-running-without-registration-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113040-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिना पंजीकरण चल रहे पैथोलॉजी सेंटरों पर कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिना पंजीकरण चल रहे पैथोलॉजी सेंटरों पर कार्रवाई नहीं
Fri, 19 Apr 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र में बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिस पर लगाम नहीं लग रही है। गर्मी के चलते हर जगह रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हालत यह है कि शहरों से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे गांवों से लेकर कस्बों तक पैथोलॉजी सेंटर बढ़ गए है। बिना डिग्री के डॉक्टर किसी न किसी जांच के बहाने मरीजों को पैथोलॉजी भेज देते हैं। सेंटर मनमाना रकम भी जांच के नाम पर वसूल रहे हैं।
क्षेत्र के अमरनाथ, जमील अहमद, हरिराम, विजय कुमार, भागवत प्रसाद निषाद आदि लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के शनिचरा बाजार, पारा चौराहा, दुल्हापार, पौली, रामपुर चौराहे पर अवैध पैथोलॉजी सेंटर मरीजों का शोषण कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है।
इस संबंध में पीएचसी शनिचरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि समय-समय पर पैथोलॉजी सेंटरों की जांच होती है। मानकविहीन मिलने पर कार्रवाई भी की जाती है।