फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nighuri-Rajediha widening work begins, traffic will become easier

Sant Kabir Nagar News: निघुरी-राजेडीहा चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ, सुलभ होगा आवागमन

Mon, 14 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nighuri-Rajediha widening work begins, traffic will become easier
धर्मसिंहवा। निघुरी राजेडीहा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है रविवार को मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा विधिवत पूजन करने व नारियल फोड़ने के बाद कार्य को प्रारंभ किया गया। इस मार्ग के बन जाने से जनपद के उत्तरी छोर के धर्मसिंहवा मेंहदूपार व सिद्धार्थनगर महाराजगंज के कई स्थानों तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन


निघुरी-राजेडीहा मार्ग आवागमन के दृष्टिकोण से काफी व्यस्त रहने वाला मार्ग है इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग क्षेत्र के लोग काफी दिनों से कर रहे थे धर्मार्थ विभाग द्वारा इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन में पास किया गया लगभग 13 दिन बाद ही इस सड़क पर कार्य भी शुरू कर दिया गया। इस मार्ग की लंबाई कुल पांच किलोमीटर 400 मीटर है इस मार्ग के चौड़ीकरण कराए जाने में लगभग 12 करोड रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को मार्ग चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया कार्य प्रारंभ करने से पूर्व स्थानीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पूजन व नारियल फोड़ा विधायक ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से हमारे विधानसभा के ग्रामीण इलाके खलीलाबाद बांसी मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed