फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   NHM workers submitted a memorandum

Sant Kabir Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 03 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
NHM workers submitted a memorandum
सीएमओ को ज्ञापन देती स्वास्थ्य कर्मी-संवाद
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियाें ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों ने कहा कि पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एसोसिएशन आफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर संघ की जिलाध्यक्ष सोनी व महामंत्री सभ्या चौधरी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही पीबीआई भी नहीं मिला है। इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के आशुतोष कुमार ने कहा कि पूरे मनोयोग से कार्य करने के बाद भी वेतन भुगतान न होने से समस्या खड़ी हो गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि भुगतान की व्यवस्था में बदलाव हो रहा है, जिससे समस्या आई है। जिला स्तर से प्रकिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही भुगतान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed