{"_id":"6599abc54cdca477fb03f5e4","slug":"nhm-election-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7917-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एनएचएम संघ के चुनाव में किसी ने नहीं लिया नाम वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एनएचएम संघ के चुनाव में किसी ने नहीं लिया नाम वापस
Sun, 07 Jan 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के चुनाव में नामांकन पत्रों की वापसी का दिन था। इसमें अध्यक्ष और महामंत्री के पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जबकि उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। शनिवार को किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। अब कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आठ जनवरी को चुनाव होना है। कुल 650 मतदाता कर्मचारी हैं।
चुनाव अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. सोहन गुप्त और चुनाव प्रभारी दीनदयाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को नामांकन वापसी के दिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। अध्यक्ष पद के लिए हरिओम सिंह, संदीप कुमार पांडेय और राजेश कुमार पांडेय उम्मीदवार हैं। महामंत्री पद के लिए आनंद मौर्य और प्रतिभा राय उम्मीदवार हैं। आठ जनवरी को मतदान होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। उसी दिन तीन बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग कुल 650 मतदाता हैं।