फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   newly selected 176 teacher are not being posted

माध्यमिक स्कूलों को मिले 176 शिक्षक, नहीं हो रही तैनाती

Mon, 15 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
newly selected 176 teacher are not being posted
माध्यमिक स्कूलों को मिले 176 शिक्षक, नहीं हो रही तैनाती
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आयोग से माध्यमिक स्कूलों को 176 शिक्षक मिले हैं, पर इन शिक्षकों को विद्यालयों पर तैनाती नहीं मिल रही है। इससे नाराज माध्यमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर शिक्षकों की तैनाती की मांग की। शिक्षक नेताओं ने डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों से पैसे मांगने का आरोप मढ़ा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि आयोग से चयनित 176 शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर देने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इनमें 166 सहायक अध्यापक व 10 प्रवक्ता शामिल हैं। आरोप लगाया कि बिना रिश्वत लिए डीआईओएस कार्यालय में कोई काम नहीं हो रहा है। डीआईओएस की कार्य शैली से सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। कई विद्यालयों के प्रकरण लंबित हैं, जिसका निदान डीआईओएस कार्यालय नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन पेंशन योजना से आच्छादित मृतक आश्रित कर्मचारियों को एनपीएस की धनराशि सरेंडर करने के बावजूद पेंशन नहीं दी जा रही है। बोर्ड परीक्षा वर्ष 2019 व 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बकाया पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों के एरियर के भुगतान के लिए बार-बार दौड़ाया जा रहा है। जुलाई के डीए का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, महेश राम, विंध्याचल सिंह, आफताब आलम, अकील, शशि त्रिपाठी, एसएल पटेल, शैलेश कुमार शुक्ला, लाल देव प्रसाद, विकास मौर्य, आशुतोष सिंह, अमरजीत यादव, राजेश कुमार चौधरी, रिजवानुर रहमान, सूर्यकांत, अशोक, जीत बहादुर, रंजीत कुमार, विमल वर्मा, सत्य प्रकाश चौधरी, शिवनंदन पांडेय, सुनील कुमार, हेमलता ब्यूटी अमन चौधरी दानेंद्र पांडेय, मुकेश मिश्रा, इंद्रेश, निसार अहमद, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नियुक्तिपत्र रोका गया है। वहां से जैसा निर्देेश मिलेगा उसी के अनुसार, शिक्षक को नियुक्तिपत्र वितरित किया जाएगा। जहां तक कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप है तो वह बेबुनियाद है। कार्यालय में नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। -गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस

माध्यमिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन दिया है, जिसमें आयोग से चयनित 176 शिक्षकों को नियुक्तिपत्र न देेने का मामला बताया जा रहा है। डीआईओएस से फोन पर बात हुई है। एक सप्ताह में इन शिक्षकों को नियुक्तिपत्र वितरित करा दिया जाएगा। -राजेश अग्रवाल, एसडीएम कलेक्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed