फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   newly nominated vice president welcomed

नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय का हुआ स्वागत, श्रीराम चौहान बोले- भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित

Tue, 16 Nov 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
newly nominated vice president welcomed
नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय का हुआ स्वागत, श्रीराम चौहान बोले- भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के डाक बंगला के पास मंगलवार को भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित है। भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत की बदौलत प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य पार्टियां सिर्फ परिवार के विकास में ही लगी हैं। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला व इंद्रजीत मिश्र ने संजीव राय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कहा कि उनके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। पार्टी को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे में फिर से भाजपा की सरकार बनाना लक्ष्य होगा। इस अवसर पर बस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव, ज्ञानेंद्र मिश्र, आनंद त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, सत्यपाल पाल, नित्यानंद, अमर राय, उर्मिला, गणेश पांडेय, हैपी राय, सुभाष यदुवंश, राम ललित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed