फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Neither the turban changed nor the character changed, nor did we change the leader of the tribe.

Sant Kabir Nagar News: दस्तार बदली न किरदार बदला, न हमने कबीले का सरदार बदला

Mon, 26 Jan 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Neither the turban changed nor the character changed, nor did we change the leader of the tribe.
गोला बाजार में जन साहि​त्यिक मंच की कवि गोष्ठी हुई-स्रोत आयोजक
संतकबीरनगर। जन साहित्यिक मंच के तत्वावधान में रविवार को खलीलाबाद पब्लिक स्कूल के सभाकक्ष में मासिक काव्य गोष्ठी हुई। बतौर मुख्य अतिथि शायर ओम प्रकाश गौतम ने अपनी रचना ..दस्तार बदली न किरदार बदला, न हमने कबीले का सरदार बदला... से गोष्ठी की शुरूआत की।
विज्ञापन

वरिष्ठ रचनाकार राजेंद्र बहादुर ने श्रम का मीठा फल मिलता है, आज नहीं कल मिलता है, पढ़कर परिश्रम के महत्व पर जोर डाला। कवयित्री ज्योति सिंह अहसास ने ...अहंकार अगर हो जंग अपनों से बेशक हारना अच्छा है, स्वयं की हार को प्रेम से स्वीकारना अच्छा है... सुनाकर अहंकार को त्यागने का संदेश दिया। शायर हकीम मेंहदावली ने ...मझधार में कश्ती है इस पार लगा लो, नफरत की हवा तेज है पतवार संभालो... सुनाकर बैर को मिटाने की बात की। शायर महजर खलीलाबादी ने ...यूं तो दुनिया में हैं सभी तन्हा, कौन होता नहीं है कभी तन्हा... पढ़कर आज के समय में एकाकीपन की तरफ इशारा किया। रहबर मेंहदावली ने ...न जाने कैसी रवानी में रख दिया गया है, मेरे वजूद की पानी में रख दिया गया है... सुनाया, जिसे सराहा गया। हामिद खलीलाबादी ने ...हम इसके लिए अपना सबकुछ ही मिटा देंगे, है जिस्म तिरंगे का और जान तिरंगे की... पढ़कर अपना राष्ट्र प्रेम जाहिर किया। गोष्ठी में सूरज कुंवर सरस, अवधेश पांडेय, हरिभजन सिंह, विपिन जोशी, अविनाश पांडेय, शिवा पांडेय आदि ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed