{"_id":"6a74d11e0787a711cd0d6d5d","slug":"negligence-will-not-be-tolerated-complete-the-work-on-time-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155115-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लापरवाही बर्दाश्त नहीं समय पर पूरा करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लापरवाही बर्दाश्त नहीं समय पर पूरा करें काम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को जनपद में चल रही पुलिस एवं अन्य विभागों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस लाइन, महिला थाना, साइबर थाना, थाना बेलहरकला, थाना दुधारा, कोतवाली खलीलाबाद, फायर स्टेशन धनघटा समेत जिले में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का बिंदुवार आकलन किया गया।
इस दौरान प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा और निर्माण में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में एसपी ने कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी कर कार्य की गति बनाए रखी जाए, ताकि आमजन और पुलिस विभाग को समय पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं और आवश्यक समन्वय के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदाई संस्थाओं को आपसी समन्वय से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित अंतराल पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।