फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Navneet became president and general secretary Rakesh

राकेश अध्यक्ष और नवनीत महामंत्री बने 

Wed, 21 Sep 2016 12:14 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 21 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Navneet became president and general secretary Rakesh
दीवानी न्यायालय परिसर में हुए जनपद बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी और उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला
जनपद बार एसोसिएशन के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। सुबह आठ बजे से मतदान की शुरूआत हुई जो दोपहर दो बजे तक चला। दोपहर तीन बजे से मतों की गणना शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राकेश सिंह व महामंत्री के लिए नवनीत पांडेय चुने गए। 
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरिशंकर राय के अनुसार कुल 250 मतों में से 235 मत पड़े। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राकेश सिंह को 137 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण मोहन मिश्र को 82 मत मिले। एक अन्य प्रत्याशी जुम्मन खां को मात्र 15 मत मिले। एक वोट अवैध घोषित हुआ।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कृष्णचन्द्र यादव को 136 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण श्रीवास्तव को 95 मत प्राप्त हुए। कृष्णचंद्र यादव को विजयी घोषित किया गया। महामंत्री पद पर नवनीत पांडेय को 94 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम अमरीष मिश्र को 62 मत मिले। नवनीत को 32 मतों से विजयी घोषित किया गया। अन्य प्रत्याशियों में कमरूदीन को 38 व संतोष  चौधरी 38 मत प्राप्त हुए। एल्डर कमेटी के सदस्य रविंद्र तिवारी, कोमल चौधरी, सज्जाद अली, सुनील कुमार आदि ने चुनाव कराने में महती भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed