Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   National Olympiad held at six centres; enthusiasm seen among examinees

Sant Kabir Nagar News: छह केंद्रों पर नेशनल ओलंपियाड, परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह

Wed, 25 Nov 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
National Olympiad held at six centres; enthusiasm seen among examinees
संतकबीरनगर। अमर उजाला की ओर से कराए जा रहे नेशनल ओलंपियाड लेवल-1 के तहत छात्रों ने मंगीलवार को गणित विषय की परीक्षा दी। परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर कराई गई। विद्यालयों के प्रधानाचार्य और निरीक्षकों ने अपनी निगरानी में परीक्षा कराई। लेवल-1 की परीक्षा प्रक्रिया के समापन के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसके आधार पर शीर्ष 20 प्रतिशत विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे।
विज्ञापन


जिले के एमएम आजाद स्कूल खजूरी मेंहदावल में प्रधानाचार्य सरिता, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, राज ग्लोबल एकेडमी मलोरना में प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद में प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी अछिया मेंहदावल में प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सेठ एमआर जयपुरिया में भी बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा का उद्देश्य देश के कोने-कोने में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ऐसा सशक्त और विश्वसनीय मंच प्रदान करना है, जहां वे केवल अपने विद्यालय तक सीमित रहकर नहीं बल्कि देश भर के विद्यार्थियों के बीच अपनी वास्तविक स्थिति को समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मंच विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में स्वयं को परखने, अपनी क्षमताओं की पहचान और आने वाली शैक्षणिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed