फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   national agro market programe launched

राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना शुरू

Sat, 14 Oct 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
national agro market programe launched
सरैया बाईपास के पास स्थित नवीन मंडी में राष्ट्रीय कृषि बाजार के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। शनिवार को नवीन मंडी में राष्ट्रीय कृषि बाजार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मील का पत्थर बताते हुए धनघटा विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि पीएम मोदी किसानों की खुशहाली चाहते हैं। किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत एवं समृद्धशाली बनाने की दिशा में योजनाएं संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम ने डिजिटल इंडिया के साथ-साथ प्रदेश की समस्त नवीन मंडी समितियों में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना लागू कर किसानों को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से किसानों की उत्पादित सब्जी एवं फल की गुणवत्ता के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर रेट निर्धारित होगा। इससे उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि किसान अपनी उपज को मंडी समिति में स्वतंत्र रूप से बेच सकते हैं। उसके ऊपर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है। लेकिन यदि वह इच्छुक हो तो अपने फल व सब्जी का नमूना मंडी समिति में बने सेंटर को उपलब्ध कराएं। विशेषज्ञ उसकी गुणवत्ता के अनुसार इंटरनेट से पूरे देश में मूल्य आंकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक मूल्य मिलने पर संबंधित किसान को सूचना दी जाएगी। यदि वह अपने सामान को अन्यत्र बेचना चाहते हैं तो विभाग उनके सहयोग में खड़ा रहेगा। डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर है। समय-समय पर कृषि गोष्ठी आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाता है।


इसके अलावा किसानों से संबंधित जानकारी कृषि विभाग देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवेश बदल चुका है। किसान यदि शिक्षित नहीं है तो उन्हें सरल भाषा में डिजिटल इंडिया एवं किसानों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ कृषि विभाग की ओर से बताया जाता है। किसान देश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्या का निदान जिला प्रशासन प्राथमिकता स्तर पर करता है। इस अवसर पर एसडीएम आलोक यादव, मंडी समिति सचिव अमित गुप्ता, इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव, आरके सिंह, उदय नारायण सिंह, सुभाष पांडेय, झिनकू यादव,  उर्मिला त्रिपाठी आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed