फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   namaj

कड़ी सुरक्षा के बीच मुसहरा में घरों में पढ़ी जाएगी नमाज

Tue, 20 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
namaj
कड़ी सुरक्षा के बीच मुसहरा में घरों में पढ़ी जाएगी नमाज
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के साथ ही अफसर भी रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। बकरीद के अवसर पर धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव मुसहरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को ही फोर्स तैनात कर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदतमंद अपने घरों में नमाज पढ़ेंगे। वहीं एसडीएम, सीओ आदि गांव में कैंप करेंगे।

मुसहरा में वर्ष 2007 में कुर्बानी को लेकर के दो पक्षों में बवाल और आगजनी की घटना हुई थी। तब से सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क रहता है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम में गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई। सीओ मेंहदावल अम्बरीष भदौरिया ने बताया कि पूर्व के विवाद को देखते हुए मुसहरा गांव में बकरीद त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को यहां के लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपने- अपने घरो में नमाज पढ़ेंगे। गांव में पुलिस फोर्स के अलावा एक प्लाटून पीएसी, दो इंस्पेक्टर, पांच उपनिरीक्षक, पुलिस लाइंस से 20 सिपाही, क्यूआरटी के जवान और फायर ब्रिगेड की टीम का इंतजाम किया गया है। अभी तक 41 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है। एहतियातन पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने बकरों को निकलवाकर गांव के ही एक मदरसे में पशु चिकित्सा अधिकारी निगरानी में रखा जा रहा है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि गांव में तीन दिन तक पुलिस मुस्तैद रहेगी। एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार त्रिपाठी और सीओ अंबरीष भदौरिया गांव की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed