{"_id":"616474a78ebc3ed9da290a42","slug":"nagar-panchayat-maghar-meeting-khalilabad-news-gkp4125922197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की बैठक में विकास पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की बैठक में विकास पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत की बैठक में विकास पर चर्चा
दो कर्मचारियों को नियमित किए जाने का मुद्दा भी छाया रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर बोर्ड की बैठक चेयरमैन संगीता वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संपंन हुई। बैठक में नगर के विकास पर चर्चा के साथ ही पिछले तीस वर्ष से नियमितीकरण की राह देख रहे कर्मचारियों का मुद्दा छाया रहा। जिसे लेकर कोई फैसला न होने पर अगली बोर्ड बैठक से पूर्व सभासदों ने इसके निस्तारण के लिए शांतिपूर्वक धरने की चेतावनी दी।
नगर पंचायत मगहर कमेटी की बोर्ड बैठक नगर पंचायत के सभागार में हुई। इसमें सभी सभासदों ने बारी-बारी से अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। उसके निस्तारण के लिए प्रस्ताव दिया। सभासद साईमा खातून ने पूर्व में दिए गए प्रस्ताव को शीघ्र पूरा करने के लिए जिम्मेदारों से मांग की। इसके अलावा सभासद रूही बेगम के साथ संयुक्त रूप से दैनिक वेतन कर्मी रमपाती देवी व मो.जईम जो पिछले तीस साल से नियमित होने की राह देख रहे हैं। इनके मामले को उठाया। सभासद रूही बेगम ने इस मामले में पत्रक देते हुए कहा कि इनके साथ के सभी कर्मचारी नियमित हो गए हैं। ये बेहद गरीब हैं। इनकी सुध कोई नहीं ले रहा है और इनके साथ नाइंसाफी हो रही है। सभासद ने चेतावनी दी कि यदि इस मसले को अगली बोर्ड बैठक तक निस्तारित नहीं किया गया तो नगर की जनता के साथ कर्मचारियों के हित के लिए वे शांतिपूर्वक कार्यालय पर धरना करने को बाध्य होंगी। इसका सभी सभासदों ने समर्थन किया। मनोनीत सभासद त्रिलोकीनाथ वर्मा व अतुल श्रीवास्तव बैठक को बीच में छोड़कर चले गए। ईओ ज्योतिमा वर्मा ने बताया कि दो दैनिक वेतन कर्मचारियों को विनियमितीकरण के लिए निदेशालय को पत्र भेज कर मार्ग दर्शन मांगा गया है। जैसा निर्देश होगा। आगे कार्य किया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी ज्योतिमा वर्मा, सभासद भोलू पासवान, राजाराम, साईमा खातून, कलावती देवी, मेहंदी हसन, संतोष साहनी, सिबतैन मुस्तफा, महेन्द्र निषाद, मो. असअद अंसारी, लिपिक संजय दूबे मौजूद रहे।