{"_id":"642b213a155dbc83d00d6be4","slug":"murder-of-own-child-khalilabad-news-c-7-1-111072-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शराबी पिता ने दस माह के बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शराबी पिता ने दस माह के बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला, मचा हड़कंप
Tue, 04 Apr 2023 04:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 04 Apr 2023 04:46 PM IST
सार
गहबा गांव के मोतीलाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हरिराम अलग रहता है। मोतीलाल और उनकी पत्नी छोटे बेटे हरिश्चंद्र के साथ रहते हैं। मोतीलाल के मुताबिक, हरिश्चंद्र शराब पीने का आदी है। रविवार की रात दस बजे वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी करिश्मा ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शराब के नशे में घर पहुंचे युवक ने पत्नी से विवाद के बाद 10 माह के बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला। आरोपी ने पत्नी की गोद से बच्चे को छीनकर वारदात को अंजाम दिया। घटना गहबा गांव के टोला इटौवा में रविवार रात की है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
गहबा गांव के मोतीलाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हरिराम अलग रहता है। मोतीलाल और उनकी पत्नी छोटे बेटे हरिश्चंद्र के साथ रहते हैं। मोतीलाल के मुताबिक, हरिश्चंद्र शराब पीने का आदी है। रविवार की रात दस बजे वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी करिश्मा ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप लगाया कि इसी दौरान वह पत्नी को पीटने लगा और उसकी गोद से बेटे अंकित को छीनकर जमीन पर पटक दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। खून देखकर आरोपी मौके से भाग गया। करिश्मा बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करिश्मा ने बताया कि घर लौटने के बाद पुलिस को पति हरिश्चंद्र के खिलाफ तहरीर देगी। एसओ ने बताया कि मोतीलाल से घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।