{"_id":"57f7e2544f1c1bcd4026f978","slug":"mp-rahul-gandhi-on-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के निशाने पर रहे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के निशाने पर रहे राहुल गांधी
शोभित पांडेय/sant kabir nagar
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित हस्त शिल्प प्रदर्शनी का अवलाोकन करतीं केंद्रीय मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को एचआरपीजी कॉलेज में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में सांसद शरद त्रिपाठी ने जहां मोदी सरकार की उपलब्धियों से बात शुरू करके हस्तशिल्पियों को नई-नई सौगाते मिलने का भरोसा दिया, वहीं कांग्रेस पर आक्रामक रुख रखते हुए राहुल गांधी को इटली का भांजा तक कह डाला। शरद त्रिपाठी ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर 22 देश भारत के साथ आ गए हैं। अमेरिका चुनाव में भी नरेंद्र मोदी जैसे राष्ट्राध्यक्ष की अपेक्षा जताई जा रही है। ऐसे में सर्जिकल स्ट्राइक जैसे गंभीर विषय पर ईटली का भांजा कहता है कि पीएम खून की दलाली कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गरीबों, शिल्पकारों के हित में केंद्र की कई योजनाएं मददगार बनेंगी। देश में 47 जगहों पर ऐसे औषधि केंद्र खोलने की तैयारी है, जहां 500 रुपये की दवा कम दाम में मिलेगी। संतकबीरनगर में भी ऐसे तीन से चार केंद्र खुलेंगे। कपड़ा मंत्री ने बखिरा क्लस्टर की बुनियाद एक माह में डलवाने का भरोसा दिया है।
शिल्पगुरु मोहम्मद शरीफ ने कहा कि संतकबीरनगर शिल्प कला का गढ़ है। सभी शिल्पी पहचान पत्र जरुर बनवा लें। इसका काफी लाभ मिलेगा। बेबी बिलकिश ने कहा कि नई शिल्पियों को अपनी कला को आगे बढ़ाना चाहिए। खुद का अनुभव साझा किया कि वह छोटी सी चिकन कारीगर थीं। केंद्र सरकार का सहयोग मिला तो विलुप्त हो रही कला आगे बढ़ाने का रास्ता मिला।