{"_id":"68d97dadc25d73fc960e14e4","slug":"most-trains-are-back-on-track-intercity-and-gorakhpur-gonda-passenger-trains-did-not-run-on-the-second-day-as-well-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139072-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पटरी पर लौटीं अधिकतर ट्रेनें, दूसरे दिन भी नहीं चली इंटरसिटी और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पटरी पर लौटीं अधिकतर ट्रेनें, दूसरे दिन भी नहीं चली इंटरसिटी और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर
Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मेगा ब्लाक खुलने के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ तथा मौके पर पहुंची ट्रेन । संवाद
संतकबीरनगर। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के डोमिनगढ़ में हो रहे निर्माण के चलते 26 सितंबर तक मेगा ब्लाॅक किया गया था। अब मेगा ब्लॉक खत्म हो गया है। इससे अधिकतर ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं। जिससे यात्रियों को राहत मिली है। रविवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। हालांकि इंटरसिटी व गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही। जिसके कारण लोक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पूर्वाेत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ में तीसरी रेल लाइन के निर्माण का कार्य कराने के लिए 22 सितंबर से 26 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान अधिकतर ट्रेनें निरस्त रहीं और कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। इसके कारण रेल से सफर करने वालों की परेशानी बढ़ गई थी। शनिवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ और कई ट्रेनें चलाई गई। रविवार को अधिकतर ट्रेनें पटरी पर लौट आई है।
इसका असर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को काफी भीड़ रही। मुम्बई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए बलदेव प्रसाद ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने से सफर स्थगित कर दिए थे, लेकिन अब ट्रेन चलने लगी है तो राहत मिली है। हालांकि सुबह इंटरसिटी पकड़ने आए संतोष कुमार ने बताया कि यह ट्रेन रविवार को भी निरस्त रही, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कोट
मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद रेल संचालन सामान्य होने लगा है। रविवार को अधिकतर ट्रेनें खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आईं। सोमवार तक स्थिति काफी हद तक सामान्य हो जाने की उम्मीद है।
-एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक रेलवे खलीलाबाद