{"_id":"62a0d65411542e286f22d7c1","slug":"money1-khalilabad-news-gkp4396668133","type":"story","status":"publish","title_hn":"750 लाभार्थियों के लिए 32.5 करोड़ ऋण की स्वीकृति हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
750 लाभार्थियों के लिए 32.5 करोड़ ऋण की स्वीकृति हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
750 लाभार्थियों के लिए 32.5 करोड़ ऋण की स्वीकृति हुई
- ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड खलीलाबाद के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के 750 लाभार्थियों को 32.5 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ खलीलाबाद के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जिले के सभी बैंकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बैंक एवं सरकार की विभिन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए ऋण स्वीकृत किए गए। स्वीकृत पत्र विधायक अंकुर राज द्वारा वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र आरके शर्मा, मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक दिवाकर पांडेय, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक आरएस अनुरागी, उप प्रबंधक अनुपम शर्मा सहित जिले सभी बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।