फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MNREGA workers are looking for employment, responsible for bridging the road with tractor trolley

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा मजदूर ढूंढ रहे रोजगार, ट्रैक्टर ट्राली से चकरोड पाट रहे जिम्मेदार

Sat, 02 Sep 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers are looking for employment, responsible for bridging the road with tractor trolley
- हैंसर ब्लॉक के बेलमा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार में मनरेगा के नियमों के उल्लंघन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मनरेगा मजदूर बैठकी के दिनों में जहां रोजगार ढूंढ रहे हैं, वहीं ग्राम पंचायत में ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी गिरवा कर चकरोड पाट रहे हैं। गांव के लोग इसकी शिकायत भी ब्लॉक के अधिकारियों से कर रहे हैं लेकिन अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।

विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत बेलमा में जाॅब कार्ड धारक सीमा, सरस्वती, फुलेसरा, रामभरोसे, सुरेंद्र कुमार, रवि शंकर आदि का कहना है कि उनके गांव में इन दिनों चकरोड पर मिट्टी का कार्य किया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों को काम पर न लगाकर ट्रैक्टर-ट्राली से चकरोड पर मिट्टी डाली जा रही है। ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी लादने और उतारने वाले मजदूर गोरखपुर जिले के निवासी हैं। इस कार्य से गांव के मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत जॉब कार्ड धारकों ने ब्लॉक पहुंच कर खंड विकास अधिकारी से की।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राम प्रताप पांडेय का कहना है कि मनरेगा का कार्य यदि ट्रैक्टर-ट्राली से कराया जाना पाया गया तो उस पर भुगतान नहीं किया जाएगा। काम को श्रमदान घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed