{"_id":"64948468c42726ca0c0e1ca4","slug":"mla-working-in-city-khalilabad-news-c-7-1-215940-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सदर विधायक ने गिनाईं सवा साल की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सदर विधायक ने गिनाईं सवा साल की उपलब्धियां
Thu, 22 Jun 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद सदर के विधायक अंकुरराज तिवारी ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर अपने सवा साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि विधानसभा क्षेत्र की 68 सड़कों के कायाकल्प की तैयारी चल रही है, इनमें से कई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें मीरगंज से पायलपार के निर्माण के लिए 22 करोड़ की स्वीकृति मिली है। साथ ही नौरंगिया से जिगिना और बनकटिया से पचपोखरी मार्ग का प्रस्ताव भी जल्द स्वीकृत हो जाएगा।
कैंप कार्यालय पर उन्होंने कहा कि खलीलाबाद कस्बे में जलभराव की समस्या गंभीर है। इस दिशा में कदम उठाया गया है, और समय माता मंदिर से बरदहिया बाजार तक नाला निर्माण की स्वीकृति कराई गई, जिस पर कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। मेंहदावल बाईपास के पास ड्रेनेज खंड-दो के कार्यालय को बस डिपो बनाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है।
इसकी एनओसी कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बस डिपो बन जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब तक 40 लोगों को मुख्यमंत्री कोष से स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाई गई हैं। इसके साथ ही विधायक निधि से 12 लोगों का इलाज कराया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। विदेशों में भी भारत की साख बढ़ी हैं। सेवा, समर्पण व गरीब कल्याण के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय, पेंशन योजना, खाद्यान योजना आदि शामिल हैं, जबकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के छह साल में भ्रष्टाचार मुक्त, भय मुुक्त वातावरण बना है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की दशा सुधारी जा रही है।