फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MLA meets CM regarding development, submits memorandum.

Sant Kabir Nagar News: विकास को लेकर सीएम से मिले विधायक, सौंपा पत्र

Sat, 27 Jun 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
MLA meets CM regarding development, submits memorandum.
धनघटा। धनघटा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान शनिवार को गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इसमें जनहित को पौली, लोहरैया एवं काली जगदीशपुर में नए थानों की स्थापना, कृषि क्षेत्र होने के कारण कृषि उपज मंडी का विस्तार और आधुनिकीकरण की मांग शामिल है।
विज्ञापन

विधायक ने सौंपे मांग पत्र में कहा है कि ग्राम सभा पौली, गोविन्दगंज, दुलहापार और सुबखरी को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए। उपेक्षा का शिकार ढ़ढ़वा ताल का सुंदरीकरण व उस पर एक पुल बनाए जाने, विधान सभा धनघटा को गोरखपुर मुख्यालय से सीधे जोड़ने के लिए मुखलिसपुर से कड़सहरा नहर पटरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, पौली ब्लाॅक क्षेत्र के सुबखरी में चिकित्सालय को विशेष प्रोजेक्ट में रखकर निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने, धनघटा में अतिथि गृह बनाए जाने व प्रधानमंत्री सड़क बनाए जाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed