{"_id":"61b78762f5477e26a35e6e20","slug":"mla-jai-chaube-welcomed-in-sp-khalilabad-news-gkp4197618117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में शामिल हुए विधायक जय चौबे का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में शामिल हुए विधायक जय चौबे का हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में शामिल हुए विधायक जय चौबे का हुआ स्वागत
संतकबीरनगर। भाजपा छोड़कर समाजवादी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का सोमवार को उनके कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे रविवार को भाजपा छोड़कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। सोमवार को सुबह विधायक अपने कैंप कार्यालय पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि बंद पड़ी खलीलाबाद शुगर मिल, कांटे को ब्लॉक बनाने, खलीलाबाद में बस डिपो की स्थापना सहित तमाम ऐसे कार्य हैं, जिसके लिए लगातार शासन स्तर पर प्रयास किया, लेकिन जब इन कार्यों के लिए शासन स्तर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो मन खिन्न हुआ। ऐसे में सपा शासनकाल में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर सपा में जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, प्रवीण मिश्रा, राम अशीष उपाध्याय, प्रहलाद चौधरी, मुमताज अहमद, अवधेश सिंह, अरविंद पांडेय, पिंटू तिवारी, अब्दुल्लाह, राजू प्रधान, महेंद्र पासवान, परशुराम, अशफाक, रफीक, दीनदयाल चौरसिया, शाह मोहम्मद, सुधीर तिवारी आदि शामिल रहे।