{"_id":"644601da8cb65036ce009595","slug":"miscreants-fired-bullets-and-ran-away-with-jewelry-cash-at-sant-kabir-nagar-2023-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदमाशों ने चलाई गोलियां, गहने और नकदी लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदमाशों ने चलाई गोलियां, गहने और नकदी लेकर भागे
Mon, 24 Apr 2023 09:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर/कांटे।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर/कांटे।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:43 AM IST
सार
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि हवाई फायरिंग की बात ग्रामीणों ने बताई है। दूसरी जगह चोरी की घटना हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कांटे में चंद्र प्रकाश चौधरी के घर चोरी के बाद जांच करती सीओ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कला गांव में शनिवार की रात बदमाशों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने हवा में गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। बदमाश वहां से भाग गए। बाद में हाईवे के किनारे छत के सहारे एक व्यक्ति के घर में घुस गए। कमरे में सोए लोगों के दरवाजे को बाहर से बंद करके घर में रखे लाखों रुपये के गहने और नकदी ले उड़े।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पांच की संख्या में बदमाश गांव के चंद्र प्रकाश चौधरी की छत के चढ़ गए थे। खटपट की आवाज सुनकर चंद्र प्रकाश और उनके परिवार के लोगों ने शोर मचाया। आस-पास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की। बदमाश हवाई फायरिंग की। गोली शौचालय की दीवार को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अपहरण कर युवक को बिहार ले जा रहे बदमाशों की कार डिवाइडर से टकराई, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फायरिंग से ग्रामीण सहम गए और बदमाश भागने में सफल हो गए। मौके पर एक बदमाश का लाल रंग का गमछा गिर गया। सूचना पर रात में कोतवाल और कांटे चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की और फिर वापस लौट गई।
इस घटना के एक घंटे के बाद बदमाश खेत के रास्ते होते हुए हाईवे के किनारे घर बनवाए ओमप्रकाश पुत्र रामबदन के वहां पहुंच गए। बदमाश पड़ोस के रामनाथ पुत्र छोटेलाल की रेलिंग से होकर ओम प्रकाश के मकान की छत पर चढ़ कर अंदर प्रवेश कर गए। अलग-अलग कमरे में सोए लोगों के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद घर से नकदी और गहने उड़ा लिए।
गणेश अग्रहरि ने बताया रात करीब 12 और एक बजे के बीच में कुछ बदमाश उनकी छत पर दरवाजा खोल कर अंदर घुस गए। परिजनों के कमरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया। बदमाश उसके घर से आठ अदद सोने की जंजीर, सोने के तीन हार, सोने के चार मंगलसूत्र, चांदी की 11 पायलें, चांदी की तीन पाजेब, सोने का दो मांग टीका, सोने की नौ अंगूठियां, कान का झाला व अन्य जेवरात उठा ले गए।
बदमाश उनके घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये नकद उठा ले गए। घर से 200 मीटर पूरब स्थित बगीचे में बदमाशों ने एक टॉर्च और जेवरात के रखे खाली बैग को छोड़ा था।
इसे भी पढ़ें: पिता और दादा ने की थी किशोरी की हत्या, आरोपी बोले- बार-बार समझाने पर नहीं मानी दे दी
रात में सूचना देने पर 112 नंबर की पुलिस के अलावा कोतवाल और कांटे चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। रविवार को एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ दीपांश राठौर और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि चौराहे से मात्र कुछ ही दूरी पर पुलिस सहायता केंद्र है, जहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी रहती है। जिस दुस्साहस के साथ बदमाशों ने वारदात की है, उसे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठना लाजमी है।