{"_id":"6445fdc1d46529787a0ca715","slug":"miscreants-car-accident-during-kidnapping-in-deoria-2023-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपहरण कर युवक को बिहार ले जा रहे बदमाशों की कार डिवाइडर से टकराई, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपहरण कर युवक को बिहार ले जा रहे बदमाशों की कार डिवाइडर से टकराई, दो गिरफ्तार
Mon, 24 Apr 2023 09:30 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:30 AM IST
सार
सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि फिलहाल रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को अगवा करने की बात सामने आ रही है। हिरासत में लिए गए दोनों युवक संदिग्ध लग रहे हैं। इनके पास से संदिग्ध वस्तु भी मिली है। पूछताछ की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अपहर्ताओं की क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया शहर के गोरखपुर रोड से एक युवक को अगवा कर तीन बदमाश रविवार को कार से बिहार ले जा रहे थे। रात में करीब 9.45 बजे बस स्टेशन के पास बदमाशों की कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठा अपहृत युवक चिल्लाने लगा तो मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने कार से उतर कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश भाग गया। पुलिस ने कोतवाली लाकर अपहृत युवक और बदमाशों से पूछताछ की तो लेनदेन के विवाद में अपहरण की बात सामने आई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासी कृष्णा कुमार किसी कार्य से जिला मुख्यालय आए थे। इसी दौरान मध्यप्रदेश नंबर प्लेट की कार गोरखपुर रोड पर उनके पास आकर रुकी। रात करीब साढ़े नौ बजे कार में सवार तीनों बदमाशों ने असलहे के बल पर कृष्णा को अगवा कर लिया। एक बदमाश कार चलाने लगा और दो कृष्णा को कवर करते हुए पिछली सीट पर बैठ गए। कार तेजी से निकली। कलक्ट्रेट के पास कृष्णा और पीछे बैठे बदमाशों से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पिता और दादा ने की थी किशोरी की हत्या, आरोपी बोले- बार-बार समझाने पर नहीं मानी दे दी
विज्ञापन
बस स्टेशन के पास जब कृष्णा कार का दरवाजा खोलने के लिए लपका तो एक बदमाश ने असलहा सटा दिया। इससे कार चालक का ध्यान भटक गया और कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़े और पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी भी पहुंच गए।
शराब तस्करी से जुड़ा है बदमाशों का नेटवर्क
इस बीच कृष्णा खुद को अपहृत होने की बात चिल्ला-चिल्लाकर बताने लगा। तभी कार सवार बदमाश नीचे उतर कर भागने लगे। यह देख पुलिस और लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। मगर एक भागने में सफल रहा। कृष्णा ने पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी दी। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध पकड़े गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस हिरासत में लिए गए बदमाशों के बारे में चर्चा है कि वह यूपी से बिहार शराब की तस्करी करते हैं। पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली है कि अपहृत युवक से रुपये के लेनदेन का मामला है। पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध शराब और असलहा बरामद किए हैं। गिरोह के तार अवैध शराब माफिया से जुड़े बताए जा रहे हैं।