फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Misbehaved with the team that came to give notice of outstanding bill, snatched the mobile and broke it

Sant Kabir Nagar News: बकाया बिल की नोटिस देने पहुंची टीम से दुर्व्यवहार, मोबाइल छीनकर तोड़ा

Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Misbehaved with the team that came to give notice of outstanding bill, snatched the mobile and broke it
- एआरटीओ ऑफिस के पास एक उपभोक्ता के घर पहुंची थी टीम
विज्ञापन


संतकबीरनगर। औद्योगिक उपकेंद्र क्षेत्र के अवर अभियंता मिथिलेश शाह की अगुवाई में रविवार को एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया राजस्व का नोटिस देने पहुंची टीम के साथ दुर्व्यवहार, सरकारी अभिलेख फाड़ने और मोबाइल छीनकर तोड़ने की घटना हुई। देर शाम जेई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दिए तहरीर में जेई मिथिलेश शाह ने बताया कि 22 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे वह टीम के साथ एक उपभोक्ता के परिसर में 48,173 रुपये जमा करने की नोटिस लेकर गए थे। परिसर में पहुंचते ही उपभोक्ता का बेटा उन्हें एवं टीम को अपशब्द कहते हुए धमकाने लगा। उसे समझाने का प्रयास करते हुए बकाया लिस्ट दिखाया गया तो वह धक्का-मुक्की करते हुए हाथ से लिस्ट छिनकर फाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन

जब मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किए तो आरोपी उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फेंक दिया। जिससे उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह से टीम वहां से निकलकर अपना बचाव की। कोतवाली पुलिस जेई की तहरीर मिलने पर घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed