फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   minister meeting with officers

शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें अधिकारी : प्रभारी मंत्री

Fri, 26 Aug 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
minister meeting with officers
कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री।संवाद - फोटो : KHALILABAD
शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें अधिकारी : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

- बोले- चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी जाए योजनाओं की जानकारी
- कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि थानों पर कम से कम एक महिला कांस्टेबल की तैनाती कराई जाए, जो थाने पर आने वाले महिला फरियादियों की मदद करें। जिससे पीड़ित सहज भाव से अपनी समस्या बता सकें।
विज्ञापन

महिला कॉलेजों के सामने से चाय, पान आदि दुकानों को हटवाया जाए। जिससे असामाजिक एवं अराजकतत्व अनावश्यक रुप से वहां मौजूद न रहे। सड़क पर जहां मोड़ हो वहां संकेतक लगवाएं जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोनम कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। किसी भी छोटी बड़ी समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए मीडिया सेल भी बनाया गया है।
प्रभारी मंत्री ने शहर में जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान की जानकारी ली। डीएम दिव्या मित्तल ने कार्य योजना के बारे में बताया। पीओ डूडा से शहर के वेंडरों को रोजगार दिए जाने के बारे में जानकारी ली। स्थानीय स्तर पर मांग के अनुसार छोटे-छोटे रोजगारों एवं क्षेत्रीय विशिष्टता वाले खान-पान से जुड़े रोजगारों को प्रमोट किए जाने की जरूरत जताई।
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को निर्देश दिए कि नवनिर्मित सड़क का विवरण दर्शाने के साथ-साथ बोर्ड पर तकनीकी मानकों को भी अवश्य लिखा जाएं ताकि आवश्यकतानुसार आम आदमी भी इसकी पड़ताल कर सके।
प्रभारी मंत्री ने गो आश्रय केंद्रों के बारे में पूछताछ किया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि पशु चारा अनुसंधान संस्थान झांसी से उपयुक्त घास प्राप्त करके गोशालाओं के आस-पास लगवाए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि चिकित्सालयों में जीवन रक्षक दवाई की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रखी जाए। ऐसे चिकित्सकों/पैरामेडिकल स्टॉफ पर अंकुश लगाने एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए जो केवल हाजिरी लगाने चिकित्सालयों में जाते हैं और प्राइवेट नर्सिंग होम अथवा अपने निवास पर प्राइवेट ओपीडी संचालित कर रहे हैं।
बीएसए को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एक डायरी बनाकर अपनी दिनचर्या के साथ-साथ अभिभावकों से उनके बच्चों के जूता-मोजा एवं ड्रेस आदि के लिए संपर्क करें और विवरण को भी दर्ज करें। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी सोनम कुमार, सीडीओ अतुल मिश्र, एडीएम मनोज सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल त्रिपाठी, विधायक गणेश चंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

मुखलिसपुर होजरी उद्योग का किया निरीक्षण
धनघटा। प्रभारी मंत्री ने मुखलिसपुर स्थित राजेंद्र मांझी के जरिए स्थापित होजरी उद्योग को देखा। वहां काम कर रहे ब्रह्मानंद नाम के करीगर से जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के योजनाओं का संचालन हो रहा है। तमाम नई तकनीक विकसित हुई है। जिसका प्रयोग कर अच्छा लाभ लिया जा सकता है। उसके उपरांत भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने होजरी उद्योग से जुड़े कारोबारियों के हितार्थ प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुखलिसपुर बाजार में राष्ट्रीयकृत बैक संचालित कराने की मांग की। बिजली समस्या के समाधान की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed