{"_id":"61325add8ebc3e7a1117d86a","slug":"met-to-eo-for-drinking-water-problem-khalilabad-news-gkp4078416160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की समस्या को लेकर नगर प्रशासन से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की समस्या को लेकर नगर प्रशासन से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल की समस्या को लेकर नगर प्रशासन से मिला प्रतिनिधिमंडल
मगहर। नगर पंचायत मगहर में पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर का एक प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी फैज खान फैजी के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी ज्योतिमा वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नगर में हो रही पेयजल की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि 10 दिनों के अंदर अगर पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो नगर पंचायत कार्यालय पर ताला जड़कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
समाज सेवी फैज खान फैजी ने बताया कि नगर की लगभग पचास हजार आबादी को पेयजल की सप्लाई का कार्य नगर प्रशासन द्वारा बखूबी अंजाम दिया जा रहा था। परंतु पिछले एक माह से नगर की जनता को पेयजल की सही आपूर्ति न होने के कारण लोगों को पीने के पानी से वंचित होना पड़ रहा है। पेयजल की किल्लत से नगर में महामारी के फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहाकि 10 दिन के अंदर इसका निराकरण नहीं हुआ तो वे नगर के लोगों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में ताला जड़कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी। इस मौके पर मोहमद तस्लीम अंसारी, तनवीर अहमद, पीस पार्टी के नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी, विक्की खान आदि मौजूद रहे। संवाद