फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Menhdavl station Wall fell, injuring two passers

मेंहदावल थाने की दीवार गिरी, दो राहगीर घायल

Wed, 18 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 18 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को मेंहदावल थाने की बाउंड्रीवाल ढहने से दो राहगीर घायल हो गए। जबकि एक बाइक और दो साइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को लोगों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


 वहीं सूचना पर थाना परिसर में काम करा रहे ठेकेदार ने आनन-फानन में मजदूर लगाकर मलवा साफ करा दिया।
मेंहदावल थाने की बाउंड्रीवाल लगभग तीस साल पूर्व बनी थी। शासन स्तर से आवंटित धनराशि से थाना परिसर में ठेकेदार के जरिए आगंतुक कक्ष का निर्माण कराते समय गिरे हुए बाउंड्रीवाल के समीप नींव खुदाई का काम कराया गया था।
विज्ञापन


 पहले से ही दीवार पुरानी और जर्जर होने की वजह से एक तरफ झुक गई थी। मंगलवार सुबह आठ बजे के बीच बाउंड्रीवाल भरभरा कर गिर गई। इससे नई बाजार मार्ग पर खड़ी बाइक और साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उसी मार्ग से गुजर रहे गुड्डु और सोनू भी मलबे की चपेट मे आने से मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी। आगंतुक कक्ष के निर्माण के दौरान थाने के लोगों ने बाउंड्रीवाल की नींव पर ही कक्ष का निर्माण कराने के लिए ठेकेदार से कहा भी था लेकिन ठेकेदार थाने के लोगों की बात को अनसुना कर दीवार से सटे ही नींव खुदवा दी।


 थानाध्यक्ष एलबी धुसिया ने बताया कि बाउंड्रीवाल ढहने से दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए धन अभी स्वीकृति नही हुआ है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed